प्रचार की भूख ने प्यार के इज़हार को भी नहीं बख्शा... और भोपाल में कुछ लोगों ने मनवा दिया कुत्तों का वैलेंटाइन डे... गले में आई लव यू का बड़ा सा पोस्टर लटकाये कुत्ते भौंकते रहे... और इस तरह हुआ प्यार का इज़हार... कुत्तों को प्रेम का संदेश समझ में आया हो या नहीं... लेकिन इस नुमाइश के ज़रिये पब्लिसिटी पाने की हसरत ज़रूर पूरी हो गई...
वैलेंटाइन डे पर प्यार के इज़हार की खिलाफत के लिए कुछ लोग खड़े हुए... तो प्रेमियों की हिमायत करने भी कई लोग मैदान में आ गये... अख़बारों की सुर्खियों में इन्हें जगह मिली... तो टीवी के कैमरे भी इनके आगे-पीछे घूमते रहे... वैलेंटाइन के नाम पर पब्लिसिटी बटोरने वालों का न प्यार से वास्ता रहा... और न प्रेमियों से... इस दौर में जबकि प्यार आँखों की बजाय... ग्रीटिंग कार्ड और मोबाइल के मैसेज से बयाँ हो रहा है... तो पब्लिसिटी बटोरने वाले भला तमाशा दिखाने से पीछे क्यों रहते... और इन लोगों ने इंसान की ज़िंदगी का मकसद बन जाने वाले प्यार को... कुत्तों के हवाले कर दिया... कुत्ता अपनी प्रेमिका को कह रहा था आई लव यू... और सिर्फ कह नहीं रहा था... उसे दिखा भी रहा था... लेकिन इसमें कसूर कुत्ते का भी नहीं... उस बेचारे को तो ये भी नहीं मालूम... कि जिस मालिक के इशारे पर वो दुम हिलाता है... उसीने ये तमाशा खड़ा किया... वैलेंटाइन का बोझ गले में लटकाये बेचारे कुत्ते... शायद नहीं जानते होंगे कि इंसानों को प्यार के इज़हार के लिए... चीखने की ज़रुरत पड़ने लगी है... क्योंकि अब आँखों की जुबान समझी नहीं जाती... और दिल की आवाज़ सुनाई नहीं देती... इसीलिये खड़ी करनी पड़ती हैं नुमाइशें... और गली-गली में होते हैं प्रेम के तमाशे... प्यार के इज़हार के दिन इन तमाशबीनों से हम तो बस इतना ही कहेंगे... कि हो सके तो प्यार को प्यार ही रहने दो... इसे जबरन कोई नाम न दो...

क्यों भाई! कुत्तों को वेलेंटाइन डे मनाने का हक़ नहीं है क्या? ये बात तो कुत्ताधिकार के विरुद्ध कर रहे हैं.
जवाब देंहटाएंपब्लिसिटी का जमाना है साहेब..वैसे कुता अधिकार समिति की बैठक में आपका नाम आया है-अखबार में पढ़ा. :)
जवाब देंहटाएंपाप लगेगा
जवाब देंहटाएंकुत्ते की आंख फोड़ने पर
मिली एक को जेल
आप उनका वेलेंटाइन
बंद करवाना चाह रहे हो
आपके लिए भी खुलेगा
जल्दी ही एक गेट
मेनका जी का कर लिया करो
ध्यान, जब भी जान वरने वालों पर
कीबोर्ड खटखटाया करो
।
और यह वर्ड वेरीफिकेशन
सिर्फ पाकिस्तान वालों के लिए
लगाओ, भारत वालों के लिए
तुरंत हटाओ, नहीं तो देव
को साथ लेकर उड़नतश्तरी पर
होकर सवार हम नदारद हो जाएंगे।
मनुष्यों की लड़ाई में कुत्तों को परेशान करना गलत था।
जवाब देंहटाएंघुघूती बासूती