मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
लंदन (यूके) - हैदराबाद, भोपाल (भारत), मध्य प्रदेश, India
अपनी ज़िंदगी को लेकर सपने नहीं देखता... या यूँ कहें कि देखना बंद कर दिया... अपने आस-पास की तमाम चीजों के लिए संजीदा हूँ... इसलिए ख़रा और कभी-कभी कड़वा बोलता हूँ... जो दोस्त हैं कड़वाहट पचा जाते हैं, नहीं तो नये दुश्मन खड़े हो जाते हैं.

रविवार, नवंबर 21, 2010

बदल गई किताबें

अरसे बाद किताबों से यारी की है...
हैरान हूँ...
न परियाँ हैं... न भोले किरदार
जाने कहाँ से घुस आये हैं
भारी-भरकम शब्द
जिनका अर्थ जानने के लिए
उनसे भी भारी किताब का सहारा लेना पड़ता है
सोचता हूँ
अगर बचपन में पढ़नी होती ऐसी किताबें
तो शायद हँसने-रोने की
परिभाषा ही बदल जाती...

1 टिप्पणी: