हैरान हूँ कुछ दोस्तों के कई चेहरे देखकर
हैरान हूँ रिश्तों को भुनाने का हुनर देखकर
हैरान हूँ नये प्रेम गढ़ने के लिए टूटे रिश्तों का इस्तेमाल देखकर
सोचता हूँ रंग बदलने में ये ज़्यादा माहिर हैं
या अपना असली रंग छुपाने में
शायद इनके पास हर मौके के लिए एक ख़ास चेहरा है
जिसे वो अपने हक में इस्तेमाल करते हैं
लेकिन मैं हैरान हूँ...
चेहरों के इस्तेमाल में इनकी महारत देखकर.

dear, world is like that only... never expect anything from anyone...
जवाब देंहटाएंकभी किसी से उम्मिद न रखते हुंए अपने बलबुते रहने का प्रयास करे
जवाब देंहटाएं